केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक पहुंचे पलेरा, जनपद सभागार में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । टीकमगढ़ लोकसभा से नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक जी आज पलेरा पहुंचकर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा जागृत करने का काम किया है । तथा सभागार में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।
उन्होंने कहा कि आपके सहयोग से ही में एक बार पुनः टीकमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित होकर आया हूं,आप लोगों की ही मेहनत का परिणाम है, कि भारत सरकार में मुझे कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सौंप गई है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मेरी सिर्फ एक ही प्राथमिकता रहेगी वह संपूर्ण टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए रोजगार के नित नय आयाम स्थापित करने का कार्य किया जाएगा। लगातार दूसरी बार भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं के चहरे पर उत्साह साफ देखा जा सकता था। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील खटीक, पवन संज्ञा, राजेश नायक, एहसान खान, तेज खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता गढ़ उपस्थित रहे।



