मध्य प्रदेश

रायसेन जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर कक्ष की गिरी छत नर्सिंग ऑफिसर हुई घायल

जर्जर भवन में संचालित की जा रही ओटी, पीआईयू की लापरवाही आई सामने
ब्यूरो चीफ : विनीत माहेश्वरी
रायसेन । रायसेन जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर की छत नर्सिंग ऑफिसर पर गिर जाने की वजह से नर्सिंग ऑफिसर घायल हो गई है। इस हादसे के बाद ऑपरेशन थियेटर में कार्य करने वाले चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टॉफ में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। रायसेन जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर कक्ष परिसर में बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे जर्जर छत का हिस्सा नर्सिंग ऑफिसर ममता बाथरी पर गिर गया, जिससे नर्सिंग ऑफिसर के सिर में चोंंट आई है और फिर सिटी स्कैन किया गया। ओटी के स्टॉफ में बताया कि आए दिन इसी तरह का हादसा होने का खतरा बना रहा है, लेकिन इसके बाद भी ओटी को नवीन भवन में शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। इससे पहले भी छत गिर चुकी है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पीआईयू की लापरवाही आई सामने:- प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा अथक प्रयास किए जाने के पश्चात अस्पताल का नवीन भवन बनकर तैयार हो गया है, लेकिन अभी भी नवीन भवन में कुछ छोटे छोटे कार्य बाकी रह गए है और उन कार्यों को किए जाने में में पीआईयू के अधिकारियों द्वारा मनमानी करते हुए लेटलतीफी की जा रही है, जिसकी वजह से जर्जर भवन में ओटी संचालित हो रही है, जिससे अस्पताल का स्टॉफ सहित मरीजों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं इस हादसे के बाद अब पीआईयू विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि 10 दिन के भीतर नवीन भवन को हैंड ओवर कर दिया जाएगा।
2 साल से भवन बनकर तैयार:- सूत्रों ने बताया कि अस्पताल के भवन को बनकर तैयार हुए डेढ साल हो गए है, लेकिन कुछ ना कुछ छोटी छोटी खामियां को बताकर भवन को हैंड ओवर नहीं किया जा रहा है, जिससे जर्जर भवन में ऑपरेशन थियेटर, एसएनसीयू, प्रसूता वार्ड, पुरूष वार्ड को संचालित किया जा रहा है, जिससे हमेशा मरीजों की जान पर खतरा बना हुआ है। सूत्रों की माने तो जिस भवन में अस्पताल चल रहा है, उस भवन को जमींदोज कर क्रिटिकल यूनिट का निर्माण होना है, लेकिन पीआईयू के अधिकारियों की मनमानी की वजह से पिछले तीन माह से ठेकेदान भवन को खाली हो जाने का इंतजार कर रहा है।
इस संबंध में डॉ. विनोद सिंह परमार आरएमओ जिला अस्पताल रायसेन का कहना है कि पीआईयू को नवीन भवन हैंड ओवर किए जाने के लिए कई वार पात्राचार किया जा चुका है, लेकिन नवीन भवन हैंड ओवर नहीं किया है, जैसे ही नवीन भवन हैंड ओवर हो जाएगा वैसे ही ओटी को शिफ्ट कर दिया जाएगा।
सुरेश मिश्रा संभागीय यत्री पीआईयू का कहना है कि हमारा पूरा प्रयास है कि 10 दिन के भीतर नवीन भवन को हैंड ओवर कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button