मध्य प्रदेश

रायसेन जिले का पहला आंगनबाड़ी केंद्र जहां बच्चे देखेंगे एलईडी टीवी, स्कूली, आंगन बाड़ियों बच्चों को बांटी पौष्टिक मूंग

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
सांची ब्लाक के ग्राम भादनेर को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने गोद लिया है। इस ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को ना सिर्फ सुव्यवस्थित शिक्षा मिलेगी बल्कि एलईडी के माध्यम से बच्चे मनोरंजन का लुत्फ भी उठा सकेंगे।
सांची ब्लॉक का ग्राम भादनेर पहला ऐसा गांव है जहां आंगनबाड़ी में एलईडी सुविधा दी गई है। दरअसल इस आंगनबाड़ी को स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने गोद लिया है। इस मान से इस आंगनबाड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं से हटकर बच्चों को मनोरंजन की व्यवस्था भी की गई है। इसका उद्घाटन डॉ चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कन्या पूजन करने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। एंजॉय इन आंगनवाड़ी के तहत केंद्र पर बच्चों को यूनिफॉर्म, टिफिन, जूते, खिलौने, इंडोर गेम्स, एलईडी आदि प्रदान किए गए। जिससे बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ अनौपचारिक शिक्षा भी एलईडी टीवी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। रायसेन जिले में यह पहला आंगनवाड़ी केंद्र होगा जहां एलईडी के माध्यम से अनौपचारिक शिक्षा दी जाएगी। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष सांची एस मुनियन, विधायक प्रतिनिधि बृजेश चतुर्वेदी, एडीएम रिछारिया, एसडीएम एल के खरे, जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप कुमार छलोतरे तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक संकत, परियोजना अधिकारी योगेंद्र राज, रामकिशन विश्वकर्मा भादनेर एवं समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। मंत्री डॉ चौधरी द्वारा मंच से ही कार्यकर्ता लीला यादव को समस्त सामग्री प्रदान की गई। मंच से ही लाडली के प्रमाण पत्र कुमारी खुशबू यादव पुत्री चरण यादव, आदि तीन बच्चियों को प्रदान किए गए। तथा मंत्री डॉ चौधरी द्वारा पंचायत के माध्यम से केंद्र पर बिजली की व्यवस्था की गई।

Related Articles

Back to top button