मध्य प्रदेश
नगर परिषद साईंखेड़ा एवं सीएम राइज विद्यालय ने दिया मतदान का संदेश
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । विधानसभा निर्वाचन 2023 विधानसभा क्रमांक 121 गाडरवारा के अंतर्गत नगर परिषद साईखेड़ा के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सीएम राइज स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ मानव श्रृंखला निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत गायन एवं मतदाता जागरूकता नारे लगाकर लोगों को 17 नवंबर 2023 को होने वाले मतदान पर्व पर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद के कर्मचारी दीपक अग्रवाल, अभिषेक भदोरिया, आनंद भदौरिया, सोमनाथ, रमन तिमुनिया, प्रियांशु शर्मा एवं समस्त स्टाफ के अलावा प्राचार्य सीके विश्वकर्मा, कार्यक्रम के प्रभारी भानु राजपूत, आदित्य मनोहर, अखिलेश मेहरा , रितेश अवस्थी, मोनिका राय एवं समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया और एक सकारात्मक संदेश संपूर्ण नगर में पहुंचाया गया।



