राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के दुर्दिन प्रारंभ, नई सडक बनाने के स्थान पर भरे जा रहे है गड्डे
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के हाल इन दिनों बेहाल हैं इस मार्ग पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण ठेकेदारों द्वारा मनमानी बरती जा रही है सड़क के बेहद खराब होने पर पुनर्निर्माण की जगह पर ठेकेदार द्वारा गड्ढे भरने की घटिया कवायत की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप देखा जा रहा है की गड्ढे भरने का जो काम , राष्ट्रीय राजमार्ग 44 सागर नरसिंहपुर के बीच गौरझामर के नजदीक घोसीपट्टी गांव के पास किया जा रहा है वह इतना घटिया किस्म का हो रहा की सभी आश्चर्य कर रहै है लोगो ने हमारे संवाददाता को बताया है की ठेकेदार व्दारा जो गड्डे यहां भरे जा रहे है वह बेहद चौकाने वाले है देखा जाता है की सडक के यहां गडडे भरे जाते है तो वहां उखाड़ना शुरू हो जाते है इस घटिया निर्माण पर इंजीनियर व सम्बधित अधिकारी का ध्यान नही होने से इसका खामियाजा यहां से गुजरने वाले वाहनो को भुगतना पड रहा है जिस सडक को दोवारा बनाया जाना चाहिये वहां गड्डे भरकर औपचारिकता निभाई जा रही है भारत सरकार इस ओर ध्यान दे।



