मध्य प्रदेश

रायसेन शहर सहित अंचल में बिजली लाइन जर्जर, ट्रांसफार्मर पर भी बिछा रहता है तारों का जाल आए दिन अनार की तरह होती है स्पार्किंग

घंटे गोल रहती है बिजली, विद्युत लाइन जर्जर, आए दिन हो रहे हादसे फिर भी जिम्मेदार बने खामोश
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों और मैदानी अमले की उदासीनता और लापरवाही के चलते बिजली सिस्टम जगह-जगह से फेल होने की शिकायतें आए दिन सामने आ रही हैं । हवा में झूलते बिजली के तार ट्रांसफार्मरों से निकलती चिंगारियां और घंटों बारिश के मौसम में शहर में बिजली गुल होने की शिकवा शिकायत कंट्रोल रूम में लगातार बढ़ रही हैं । भोपाल के शिकायत कंट्रोल रूम में भी उपभोक्ताओं की शिकायतों को समय पर ठीक नहीं हो पाती। जिससे उनमें बिजली कंपनी के अगले और जिम्मेदारों के खिलाफ असंतोष लगातार पनप रहा है। पिछले दिनों जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र परिसर में लगी डीपी ओवरलोड कनेक्शनों की वजह से उसमें करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर अनार की तरह चिंगारियां भड़कती रही । इससे वायरिंग में आग भी लग चुकी थी स्थानीय व्यापारियों द्वारा रायसेन के कंट्रोल रूम में शिकायत के बाद भी आधे घंटे तक उड़नदस्ता टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिससे ट्रांसफार्मर के वायर और अन्य विद्युत सामग्री आग में जलकर खाक हो चुकी थी ।इस दौरान करीब पौने 1 घंटे तक बिजली गुल रही । नगरपालिका के इंदिरा मार्केट की बिजली गुल होने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा ।यह एक उदाहरण और बिजली कंपनी की लापरवाही की बानगी है। बारिश के मौसम में बार-बार बिजली गुल होने की बढ़तीशिकायतें ।लेकिन उनका स्थाई समाधान नहीं निकल पाता।
गली-मोहल्लों में अधिक खतरा
ऐसे ट्रांसफार्मर जो गली-मोहल्लों और व्यस्त कालोनियों में लगे हैं।उन इलाकों में खतरे की आशंका अधिक होती है। ऐसे स्थानों पर आवारा मवेशी तो घूमते ही अधिक तादात में हैं। साथ ही छोटे बच्चे भी खेलते-खेलते इन डीपी के पास पहुंच जाते हैं । ऐसे में यदि कोई बच्चा डीपी में करंट होने के समय छू लेता है, तो जानलेवा घटना हो सकती है। कोई भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।
पोल सहित तार नीचे गिरे, दो भैंस की मौत
रायसेन के कलेक्ट्रेट कॉलोनी वार्ड 4 रायसेन क्षेत्र में एक पशुपालक की दो भैंस करंट से मर गई। सुल्तानपुर कस्बे में करंट लगने से दो भैसो की मौत हो गई है। भैंस मालिक हरदास रजक की दो भैंस अपने घर के दरवाजे पर बंधी हुई थी। तभी अचानक विधुत पोल मय लाइन के टूट कर गिर गया। जिससे भैसों की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस टूटे हुए पोल की लिखित शिकायत कई बार अधिकारी से कर चुके हैं। यहां तक कि 181 पर भी शिकायत कर चुके हैं। पर आज तक इस समस्या को गम्भीरता से नहीं लिया गया। नगर में कई जगह बिजली पोल टूटे हुए लगे हैं। कई मुहल्लों में विधुत लाइन नीचे लटक रही है, जिससे कभी भी हादसा होने की आंशका बनी रहती हैं।
मकड़जाल बने बिजली के तार….
रायसेन शहर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों पर लगे इन ट्रांसफार्मरों में बिजली के हाई वोल्टेज तारों का मगड़जाल कई स्थानों पर देखा जा सकता है। बेतरतीब ढंग से लगे बिजली के तारों में कई मर्तबा घर्षण या शॉर्ट सर्किट होने से फॉल्ट हो जाता है। वहीं कई बार तो आगजनी की घटनाएं भी घटित हो जाती हैं।
इस संबंध में राजेश दुशाद, उप महाप्रबंधक बिजली वितरण कंपनी, रायसेन का कहना है कि बिजली के पोल ठीक किए जा रहे हैं। तार भी बदले जा रहे हैं। डीपी की समस्या का समाधान भी करेंगे। पुरानी डीपी बदलेंगे। जर्जर तार बदलकर नई लाइन डालेंगे।

Related Articles

Back to top button