भगवान गणेश की झांकियों के पंडाल में दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु, शहर में दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव की चौतरफा मची धूम
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। भगवान गणेश की झांकियों के पंडाल में दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु,शहर में दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव की चौतरफा मची धूम
रायसेन। शहर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव की धूम चौतरफा मची हुई है शाम होते ही गणेश झांकियों के पंडालों में गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरया के जयकारे गूंजने लगते हैं श्रद्धालुओं की भीड़ गणेशजी के पंडालों में दर्शन पूजन के लिए उम्र में लगी है इस बार देश की आजादी 75 वीं अमृत महोत्सव की सालगिरह के उपलक्ष्य में तिरंगे की झलक नजर आ रही है।
गोटी ढाबे पर विराजे लाल बाग के राजा …..
कलेक्ट्रेट के सामने गोटी ढाबे पर लगी गणेश झांकी के पंडाल में इस बार लाल बाग के राजा की झांकी आकर्षण का केंद्र बने हुई है। नवयुवक गणेश उत्सव समिति गोटी ढाबा रायसेन के युवाओं ने देश की आजादी आजादी की 50वीं वर्षगांठ अमृत अमृत महोत्सव की झलक दिखाने के लिए भगवान गणपति को तिरंगे के रंग में रंगा गया है । यह लालबाग के राजा गिरजा नन्दन की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।यह गणेश झांकी की सजावट पिछले 13-14 सालों से लगातार लगाई जा रही है।
न्यू मार्केट में विराजे जयपुर के राजा…..
रायसेन के न्यू मार्केट में जयपुर के राजा विराजे हुए हैं । गणेश उत्सव समिति के युवा बच्चों ने स्टेज को ओपन बनाया है। रंग बिरंगे फूलों से सजी जयपुर के राजा भगवान गणेश सिंहासन पर विराज कर भक्तों को सुख सम्रद्धि का आशीर्वाद दे रहे हैं ।यह गणेश झांकी जन आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।यह झांकी पिछले 5 सालों से लगाई जा रही है।
भक्तों को आशीर्वाद दे रहे हैं भगवान सिद्धि विनायक ….
गोरव टेंट हाउस तालाब मोहल्ला वार्ड 9 रायसेन के युवाओं और बच्चों ने बहुत सुंदर गणेश झांकी का पंडाल सजाया है। जिसमें भगवान सिद्धि विनायक भक्तों को आशीर्वाद देने की मुद्रा में दिखाया गया है ।यह लंबोदर की झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।


