धार्मिक

नर्मदा परिक्रमा से लौटे तीर्थ यात्रियों का किया भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद,
बेगमगंज । नर्मदा परिक्रमा, सोमनाथ, द्वारिकाधीश यात्रा करने गए 65 तीर्थ यात्रियों का नगर वापसी पर शहरवासियों परिवारजनों ने दशहरा मैदान में भव्य स्वागत किया। विगत करीब 22 दिन पहले विभिन्न ग्रामों एवं शहर से करीब 65 लोगों का जत्था माँ नर्मदा की परिक्रमा के लिए प्रायवेट बस द्वारा रवाना हुआ था। आज शुक्रवार को वापसी होने पर नगर के दशहरा मैदान पर यात्रा से लौटे तीर्थ यात्रियों का नगर वासियों एवं उनके परिजनों ने फूलमाला श्रीफल भेंट कर स्वागत किया जहां पुरुषों ने परिक्रमा यात्रियों को गले लगाकर स्वागत किया। छोटों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
और बाजे गाजो के साथ अपने अपने घर ले गए। बस द्वारा यात्रा में प्रत्येक यात्री से 11500 का यात्रा खर्च लिया गया है।

Related Articles

Back to top button