ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦•••  *जय श्री हरि*  •••✦
🧾 *आज का पंचाग* 🧾
मंगलवार  17 नवम्बर  2026
*_हनुमान जी का मंत्र : हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ।_*
🌌 *_दिन (वार) – मंगलवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से उम्र कम होती है। अत: इस दिन बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए ।
*_मंगलवार को हनुमान जी की पूजा और व्रत करने से हनुमान जी प्रसन्न होते है। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा एवं सुन्दर काण्ड का पाठ करना चाहिए।
*_मंगलवार को यथासंभव मंदिर में हनुमान जी के दर्शन करके उन्हें लाल गुलाब, इत्र अर्पित करके बूंदी / लाल पेड़े या गुड़ चने का प्रशाद चढ़ाएं । हनुमान जी की पूजा से भूत-प्रेत, नज़र की बाधा से बचाव होता है, शत्रु परास्त होते है।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 कालयक्त विक्रम : 1948 नल_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*
✡️ *_शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
👸🏻 *_शिवराज शक 353_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082 नल_*
☸️ *_काली सम्वत् 5127_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन –  दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
⛈️ *_मास – कार्तिक मास_*
🌗 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*
📆 *_तिथि – मंगलवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि 06:05 AM तक उपरांत नवमी_*
📝 *_तिथि स्वामी – अष्टमी  के देवता हैं रुद्र। इस तिथि को भगवान सदाशिव या रुद्रदेव की पूजा करने से प्रचुर ज्ञान तथा अत्यधिक कांति की प्राप्ति होती है। इससे बंधन से मुक्त भी मिलती है। यह द्वंदवमयी तिथि हैं।_*
💫 *_नक्षत्र – नक्षत्र धनिष्ठा 04:34 AM तक उपरांत शतभिषा_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी – धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं। तथा नक्षत्र के देवता अष्ट वसु (आठ वसु देवता) है।_*
⚜️ *_योग – वृद्धि योग 07:53 AM तक, उसके बाद ध्रुव योग_*
⚡ *_प्रथम करण – विष्टि 05:17 PM तक_*
✨ *_द्वितीय करण – बव 06:05 AM तक, बाद बालव_*
🚓 *_यात्रा शकुन-दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।_*
💁🏻‍♀️ *_आज का उपाय-देवी मन्दिर में सवाकिलो अनार चढ़ाएं।_*
🌴 *_वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
🌞 *_सूर्योदय – 06:45.00 ए एम_*
🌅*_सूर्यास्त – 05:37.00 पी एम_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त – 04:59 ए एम से 05:52 ए एम तक_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या – 05:25 ए एम से 06:45 ए एम तक_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त – 11:45 ए एम से 12:27 पी एम तक_*
🔯 *_विजय मुहूर्त – 01:53 पी एम से 02:36 पी एम तक_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त – 05:27 पी एम से 05:53 पी एम तक_*
🌃 *_सायाह्न सन्ध्या – 05:27 पी एम से 06:47 पी एम तक_*
💧 *_अमृत काल – 05:11 पी एम से 06:56 पी एम तक_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त – 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, नवम्बर 18 तक_*
❄️ *_रवि योग – 04:34 ए एम, नवम्बर 18 से 06:46 ए एम, नवम्बर 18 तक_*
🚓 *_यात्रा शकुन-दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।_*
💁🏻‍♀️ *_आज का उपाय-देवी मन्दिर में सवाकिलो अनार चढ़ाएं।_*
🌴 *_वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ *_पर्व एवं त्यौहार –  चतुर्थ चातुर्मास का 27वाँ दिन/ गोपाष्टमी/ मण्डला पूजा प्रारम्भ/ मासिक दुर्गाष्टमी/ भद्रा/ पञ्चक आरमभ/रवि योग/ आडल योग/ विडाल योग/ झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई  जयन्ती, राज्यपाल श्रीनिवास कुमार सिन्हा स्मृति दिवस, भारतीय राजनेता बाल ठाकरे पुण्यतिथि, भारतीय सैनिक जसवंत सिंह रावत स्मृति दिवस, स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय स्मृति दिवस, शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे पुण्यतिथि, स्वतंत्रता सेनानी पद्मजा नायडू जयन्ती, अभिनेता मिथुन गणेशन की जयंती, राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह), नवजात शिशु दिवस (सप्ताह), विश्व छात्र दिवस, राष्ट्रीय मिर्गी दिवस  (National Epilepsy Day )
✍🏼 *_तिथि विशेष – अष्टमी तिथि को नारियल त्याज्य बताया गया है। अष्टमी तिथि बलवती अर्थात स्ट्रांग तिथि मानी जाती है। इसका मतलब कोई भी विकट कार्य आज आप कर-करवा सकते हैं। इतना ही नहीं अपितु अष्टमी तिथि व्याधि नाशक तिथि भी मानी जाती है। इसका मतलब आज आप कोई भी भयंकर रोगों के इलाज का प्रयत्न भगवान के नाम के साथ करेंगे-करवाएंगे तो निश्चित लाभ होगा। यह अष्टमी तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह अष्टमी तिथि कृष्ण पक्ष में मध्यम फलदायिनी मानी जाती है।       
🏘️ *_Vastu tips_* 🏚️
मुख्य द्वार के पास रखें: लाफिंग बुद्धा को घर के मुख्य दरवाजे के पास रखना अच्छा माना जाता है। इसे बिल्कुल फर्श पर या दरवाजे के सामने रखने के बजाय किसी साफ और उचित ऊंचाई वाली जगह पर रखना बेहतर माना जाता है। मान्यता है कि घर में प्रवेश करते समय मुस्कुराती हुई प्रतिमा सकारात्मक माहौल का एहसास कराती है।
*_ड्राइंग रूम: घर के ड्राइंग रूम में भी लाफिंग बुद्धा रखा जा सकता है। इसे साफ टेबल, कैबिनेट या शेल्फ पर रखना उचित माना जाता है। ध्यान रखें कि मूर्ति के आसपास अनावश्यक सामान न रखा हो। साफ-सुथरी जगह पर रखने से यह घर की सजावट को भी बेहतर लुक देता है और आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार सकारात्मक वातावरण से जोड़ा जाता है।
*_फर्श पर न रखें: लाफिंग बुद्धा को सीधे जमीन या फर्श पर रखना वास्तु मान्यताओं में उचित नहीं माना जाता। इसे किसी साफ टेबल, स्टैंड या कैबिनेट जैसी ऊंची जगह पर रखना बेहतर माना जाता है। इससे मूर्ति स्पष्ट रूप से दिखाई भी देती है और आसपास की जगह व्यवस्थित बनी रहती है।       
▶️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️
*ये झटके बढ़ जाते हैं जब:_*
*_नींद पूरी नहीं हो रही हो या स्लीप साइकल बिगड़ा हो
*_तनाव, चिंता या ज्यादा थकान हो
*_शाम को ज्यादा चाय, कॉफी या कैफीन लिया हो
*_सोने से ठीक पहले मोबाइल, लैपटॉप या स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल किया हो
*_देर रात तक जागना या अनियमित समय पर सोना
*_कब इसे हल्के में न लें?_*
*_अगर झटके कभी-कभी आते हैं, तो चिंता की बात नहीं है। लेकिन अगर ये बार-बार आ रहे हैं, हर रात नींद तोड़ रहे हैं, और दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन या नींद की कमी महसूस हो रही है, तो कारण जानना जरूरी है। कुछ मामलों में बार-बार होने वाली अनैच्छिक गतिविधियां दौरे, रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम, पीरियोडिक लिम्ब मूवमेंट डिसऑर्डर या अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से भी जुड़ी हो सकती हैं।  
🫗 *आरोग्य संजीवनी* 🍯
रूमेटाइड आर्थराइटिस: रूमेटाइड आर्थराइटिस में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता गलती से अपने ही जोड़ों पर हमला करने लगती है, जिससे उनमें सूजन, दर्द और अकड़न होने लगती है। इसमें सुबह उठने के बाद अकड़न आमतौर पर 30 मिनट से अधिक समय तक रह सकती है।_*
ऑस्टियोआर्थराइटिस: वहीं, ऑस्टियोआर्थराइटिस में जोड़ों के बीच मौजूद कार्टिलेज धीरे-धीरे घिसने लगता है, जिससे चलने-फिरने, सीढ़ियां चढ़ने या कोई सामान उठाने पर दर्द हो सकता है। इसके अलावा जोड़ों में सूजन, गर्माहट, लालिमा, उंगलियों की पकड़ कमजोर होना और घुटनों में दर्द भी इसके लक्षण हो सकते हैं।      
🌸 *गुरु भक्ति योग* 🌹
   वस्तुतः जन्म लेना और शरीर छोड़ना दोनों ही वर्तमान के व्यक्ति के जरा भी नियंत्रण में नहीं होता है।
      *_गीता के अनुसार अंत मति सो गति होती है।_*
      *_यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम्।तं तमेवैति कौन्तेय सदा तद्भावभावितः।। गीता 8/6
      *_हे अर्जुन! मनुष्य अंत समय में जिस-जिस भाव विचार का स्मरण करते हुए शरीर छोड़ता है, वह अगले जन्म में उसी भाव को प्राप्त होता है, क्योंकि वह सदा उसी भाव से भावित रहा होता है।
      *_इसके पूर्व कृष्ण आश्वासन देते हैं कि_*
*_अन्तकाले च मामेव स्मरन्मुक्त्वा कलेवरम्।यः प्रयाति स मद्भावं याति नास्त्यत्र संशयः।।”8/5
       *_अर्थ: जो मनुष्य अंतकाल (मृत्यु के समय) में मेरा स्मरण करते हुए शरीर का त्याग करता है, वह सीधे मुझमें लीन हो जाता है।
       *_श्रीमद भागवत में राजा भरत का उदाहरण है ।वे राजपाट छोड़ कर वानप्रस्थी हुए।पर एक हिरण शावक के मोह में पड़ गए और फिर अगले जन्म में हिरण ही बन कर जन्मे।
      *_इसलिए अंत मति का समय ही अगले जन्म का समय निर्धारण करता है। इसमें दिन वार मास वर्ष ऋतु युग सब व्यक्ति के कर्म अनुसार प्रकृति तय करती है।
       *_ज्योतिर्विज्ञान की दृष्टि से जो ग्रह योग एक व्यक्ति की पत्रिका में क्लेश कारक होते वही योग उच्च आत्माओं के लिए आत्मशुद्धि और तप का कारण बन जाते हैं।।
      *_जैसे स्वामी विवेकानंद जी की पत्रिका में दशम स्थान का शनि सांसारिक क्लेश कष्ट देने के साथ आत्मा का शुद्धिकरण भी कर रहा है।यह विषय अध्यात्म ज्योतिष का है।
       *_इस दृष्टि से अगला जन्म लेना सीमित दृष्टि से हमारे नियंत्रण में लगता हैपर यह नियंत्रण हासिल करना भी पूरे जीवन की साधना पर निर्भर है फिर भी राजा भरत का उदाहरण सामने है।
     *_अगला जन्म कैसे कहां ये सब प्रकृति निर्धारित करती है।
     *_पर इतना तो है कि आत्मा कर्म अनुसार अगले जन्म की अपनी योनि वातावरण और समय स्वयं निर्धारित करती है क्योंकि वह अतीत के कर्मों का निरसन, उनके भोग करके उनसे मुक्ति चाहती है।
      *_इसलिए जीव का सूक्ष्म अपने कर्म की वासना लेकर स्वत: नए शरीर को धारण करता है।
┈┈••✦✿✦•👣•✦✿✦••┈┈•
⚜️ अष्टमी तिथि के देवता भगवान शिव भोलेनाथ जी माने जाते हैं। इसलिये इस अष्टमी तिथि को भगवान शिव का दर्शन एवं पूजन अवश्य करना चाहिए। आज अष्टमी तिथि में कच्चा दूध, शहद, काला तिल, बिल्वपत्र एवं पञ्चामृत शिवलिंग पर चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है। घर में कोई रोगी नहीं होता एवं सभी मनोकामनाओं की सिद्धि तत्काल होती है।।
मंगलवार को छोड़कर बाकि अन्य किसी भी दिन की अष्टमी तिथि शुभ मानी गयी है। परन्तु मंगलवार की अष्टमी शुभ नहीं होती। इसलिये इस अष्टमी तिथि में भगवान शिव के पूजन से हर प्रकार की सिद्धियाँ प्राप्त होती है। इस अष्टमी तिथि को अधिकांशतः विष्णु और वैष्णवों का प्राकट्य हुआ है। इसलिये आज अष्टमी तिथि में भगवान शिव और भगवान नारायण दोनों का पूजन एक साथ करके आप अपनी सम्पूर्ण मनोकामनायें पूर्ण कर सकते हैं।।

Related Articles

Back to top button