राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, नागरिकों ने किया पुप्ष वर्षा कर स्वागत
रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
बम्होरी । रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड बम्होरी में पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में जिला प्रचारक दीपक तोमर ने बौद्धिक में कहा हमें अपने निजी स्वार्थों को त्याग कर देश और समाज के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए ताकि भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन हो सके । पथ संचलन पंचमूर्ति मंदिर श्रीराम नगर से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो मेघनगर बस स्टैंड, अवंती बाई चौराहा, रेंज चौराहा, मस्जिद चौराहा, पटेल मोहल्ला, शिव शंकर कॉलोनी, से राधा कृष्ण मंदिर के सामने से होते हुए झंडा चौक से छीपा मोहल्ला, राय मोहल्ला, दिल्हारी बस स्टैंड होते हुए वापस पंचमूर्ति मंदिर प्रांगण पहुंचा। पथ संचलन में स्वयंसेवक एक सी कतार में गणवेश पहने हुए एक सुर में गीत गाते हुए समाज को एक जुट होने का संदेश दे रहे थे । पथ संचलन का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर रंगोली बनाकर एवं विद्यालयों द्वारा महापुरुषों एवं भारत माता की झांकी बनाकर पथ संचलन का स्वागत किया गया । पथ संचलन में जिला कार्यवाह राजेंद्र सिंह जी राजपूत जिला प्रचारक दीपक जी तोमर, गजेंद्र सोनी, हेमंत लोधी, देवकीनंदन रघुवंशी उपस्थित रहे।




