मध्य प्रदेश

रैपिड एक्शन फोर्स ने किया प्रमुख मार्गो से फ्लैगमार्च, विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l बड़वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 91 मे होने जा रहे 2023 के चुनाव की तैयारियों मे उमरियापान पुलिस ने थाना क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रमुख जगहो पर फ्लैग मार्च निकालते हुए शक्ति प्रदर्शन किया गया। मध्यप्रदेश शासन द्वारा रैपिड एक्शन फोर्स विधानसभा चुनाव मे पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षित व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाएगी। इसी तारतम्य मे रैपिड एक्शन फोर्स के साथ स्थानीय पुलिस बल ने प्रमुख गांवों का निरीक्षण करते हुए उमरियापान में फ्लैग मार्च निकाली। इसी दौरान उमरियापान थाना प्रभारी अनिल काकड़े ने रैपिड एक्शन फोर्स का नेतृत्व करते हुए क्षेत्रीय मार्गो से अवगत कराते हुए प्रमुख स्थानो का भ्रमण कराया उमरियापान थाना प्रभारी ने बताया की 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अपनी तैयारियों मे पूरी तरह सक्रिय है। इस बार के चुनाव मे पुलिस का सहयोग रैपिड एक्शन फोर्स करेगी फोर्स को क्षेत्रीय व्यवस्था के साथ- साथ प्रमुख मार्गो से अवगत कराया गया।

Related Articles

Back to top button