मध्य प्रदेश

सुश्री नीलम रायकवार होगी सिलवानी जनपद सीईओ

सिलवानी । जनपद पंचायत सिलवानी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में एक बार फिर महिला सुश्री नीलम रायकवार को जिम्मेदारी सौंपी गई।
मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विकास आयुक्त कार्यालय, विंध्याचल भवन, भोपाल के आदेश क्रमांक 1065 / सीएमएसए+ एवं अन्य / 22 / वि-2 / मु.का.अ / स्था / 2023 दिनांक 1/2/2023 में जनपद पंचायत चौरई जिला छिंदवाड़ा में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री नीलम रायकवार स्थानांतरण जनपद पंचायत सिलवानी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पद पर किया गया है।
ज्ञातव्य है कि श्रीमती रश्मि चौहान मुख्य कार्यपालन अधिकारी का स्थानांतरण होने के बाद से जनपद पंचायत बेगमगंज के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष जोशी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

Related Articles

Back to top button