रोजगार सहायक अपने आपको समझता है दबंग, प्रशासन कार्यवाही करने में नाकाम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झिन्ना पिपरिया में पदस्थ रोजगार सहायक मुकेश त्रिपाठी के द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने हितग्राहियों से खुलेआम पेसों की मांग की जाती है l ऐसा लगता है कि रोजगार सहायक सचिव को शासन प्रशासन का कोई डर नहीं है l ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार सहायक सचिव मुकेश त्रिपाठी का, कई बार अधिकारियों, पत्रकारों से भी अभद्रता कर चुका हैं l रोजगार सहायक मुकेश त्रिपाठी की अगर ग्रामीण शिकायत करते हैं तो कहता हैं मेरे भैया को जानते हों वो कौन हैं मानो जैसा इसका भैया सरकार चला रहा हैं l ग्रामीण जनता ऐसे तानाशाह रोजगार सहायक मुकेश त्रिपाठी से बेहद परेशान हैं l जब रोजगार सहायक सचिव अधिकारियों से अच्छे से बात नहीं करता तो ग्रामीण जनता से कैसे बात करता होगा l जिला पंचायत सदस्य अजय गौटिया जब झिन्ना पिपरिया पहुंचे तो ग्रामीण जनता ने कहा साहब अभी तक हमारा पीएम आवास योजना का मकान नहीं मिला तो पूछा गया कि क्यू नहीं मिला तो कहा गया कि मैने 10 हजार रुपए नही दिए तो मुझे मकान नहीं मिला l ग्रामीण कहते हैं कि जो रोजगार सहायक मुकेश त्रिपाठी को जो पैसा देगा उसी को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा जो पैसा नहीं देगा उसको मकान नहीं मिलेगा l ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य अजय गौंटिया को बताया कि 2 साल से कुछ मजदूरों की मजदूरी भी नहीं मिल पा रही हैं जो मजदूरों के लिए सरकार बड़े- बड़े वादे करती हैं वही मजदूर यहां वहां भटक रहे हैं अब देखना यह होगा कि आखिर जिला पंचायत सदस्य अजय गौटिया मुकेश त्रिपाठी के ऊपर कार्यवाही करवा पाते हैं या नहीं।



