मध्य प्रदेश

रोजगार सहायक 17 से सामुहिक अवकाश पर, मांगों को याद दिलाने के लिए 5 दिन का अवकाश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद पंचायत के सभी रोजगार सहायक 17 से 21अक्टूबर तक अपनी 3 सूत्रीय मांगों को याद दिलाने के लिए सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण का स्मरण दिलाने प्रदेश संगठन के आह्वान पर जनपद पंचायत के रोजगार सहायक संगठन ने 5 दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिए सूचना पत्र में 17 से 21 अक्टूबर तक सामूहिक अवकाश पर रहने की बात कही है।
सूचना पत्र में बताया गया है कि मध्यप्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था में रोजगार सहायक ग्राम पंचायतों के कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। प्रदेश स्तरीय ग्राम रोजगार सहायक कर्मचारी संगठन मध्य प्रदेश पिछले 5 वर्षों से लगातार वेतन वृद्धि, स्थानांतरण निति सहित रोजगार सहायकों को सहायक सचिव के पद पर नियमितिकरण की मांग कर रहा है। संगठन के बैनर तले अनेक बार शासन प्रशासन को ज्ञापनों के माध्यम से अवगत कराया।जनप्रतिनिधियों से मुलाकातें की गई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। जिसके बाद रोजगार सहायकों ने ये फैसला लिया है।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुल्तान सिंह लोधी ने बताया की ग्रामीण विकास की रीड की हड्डी के रूप में कार्य करने वाले ग्राम रोजगार सहायकों को मात्र 9000 के अल्प मानदेय में घर चलाने बच्चों के लालन पालन पोषण में समस्या आ रही है । मुख्यमंत्री की घोषणा सहायक सचिव के पद पर स्थाई करते हुए को लेकर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है
सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है हमें हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है हमारी मुख्य मांगों को अनदेखा किए जाने के विरोध में गहन विचार विमर्श के पश्चात प्रदेश कमेटी के निर्णय अनुसार प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सहायक 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे जिससे पंचायत एवं ग्रामीण विकास की समस्त योजनाएं प्रभावित होंगी जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन रहेगा।

Related Articles

Back to top button