मध्य प्रदेश

लक्मण कुटी सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों की बैठक संपन्न, नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद दमोह के निर्देशन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की सेक्टर लक्मण कुटी की नवांकुर संस्था बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति की बैठक सम्पन हुई जिला समन्वयक सुशील नामदेव की उपस्थिति में आयोजित हुई।
बैठक में अध्यक्ष भारतीय किसान संघ चंद्रभान पटेल विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में खजरी,पालर, महंतपुर, मुड़िया, ढिगसर, छेवला, सेमरपटी, बिलाई, कादीपुर, पिपरिया कला, रायपुर आदि की समिति के अध्यक्ष सचिव की उपस्थिति रही। सुशील नामदेव ने कहा कि प्रस्फुटन समितियां नवांकुर के साथ समग्र विकास जनभागीदारी के साथ कर उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी डीएसआर मैं दर्ज करें। सभी हर सप्ताह समिति की बैठक आयोजित करें और नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्य करे। चंद्रभान पटेल अध्यक्ष भारतीय किसान संघ दमोह ने कहा कि हम सभी को अपने ग्राम के विकास में जन भागीदारी से कार्य करना होगा जिससे ग्राम का विकास संभव हो सके।
नवांकुर संस्था अध्यक्ष अनुराग गौतम ने कहा कि हम सभी अपने ग्रामो के विकास को सदैव तत्पर रहना है और स्वास्थ्य, शिक्षा, नशा मुक्त, आदि पर कार्य कर नशा मुक्त ग्राम बनना है। बैठक के पश्चात सभी को सुशील नामदेव द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। बैठक में मुकेश पटेल, गोविंद साहू, ताराचंद पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, अमोल पटेल, तुलनसिंह ठाकुर, राहुल खरे, राजू प्रसाद पटेल, हुकुम सिंह, माधव सिंह, कमलेश पटेल, दीपक ठाकुर, भीकू पालीवाल, विकास सोनी, शीतल रजक, रामदीन पटेल, बीके तिवारी, निर्मल राठौर, विजय अहिरवाल आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button