11 दिसंबर को मनाया जाएगा पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया का अमृत महोत्सव
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया के जीवन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 11 दिसंबर को किया जा रहा है। अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर एक स्मारिका जय यात्रा के रुप मे निकाली जा रही है । जिसमें जयंत मलैया के जीवन के छायाचित्र का संकलन किया जा रहा है ।
अमृत महोत्सव कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा के पूर्व अध्यक्षा सुमित्रा महाजन, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव इन सभी ने महोत्सव में शामिल होने पर अपनी सहमति जताई है इनके अतिरिक्त जयंत कुमार मलैया के साथ विगत कई वर्षों से काम कर चुके नेता अधिकारी भी शामिल होंगे, जिनमें मध्य प्रदेश कैबिनेट के मंत्री, वर्तमान, विधायक एवं पूर्व विधायक सहित गणमान्य नागरिकों के साथ आमजन भी शामिल होगे हैं।



