मध्य प्रदेश

लटकती मौत जिम्मेदार कौन ? देखिए क्या कहते हैं लोग, विभाग कर‌ रहा हादसों की अनदेखी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा क्षेत्र विद्युत केन्द्र हर्रई तेजगढ़ वितरण नोहटा विभिन्न हिस्सों बिजली के तार से प्रवाहित करंट की चपेट आने से मवेशियों मौत खबरें आती रहती है। विधुत मंडल की लापरवाही के चलते घटनाएं घटित होती है। वावजूद इसके ऐसे हालात ग्राम बीजाडोगरी जमीन से लपकते बिजली के तारों पर हादसों को दावत देता है रिहायशी इलाकों की मुख्य रास्तों सीधे तौर जमीन से तार झूल रहे हैं। जरा सी चूक हुई कि बडा हादसा घटित होने देर नहीं लगेगी ग्रामीणों के द्वारा अनेकों बार बिजली केवल दुरुस्त करने का बिजली कंपनी की मांग अधिकारी कर्मचारियों से की गई है लेकिन इस खतरें की अनदेखी से स्पष्ट होता है कि बिजली कंपनी हादसों का इंतजार कर रही है। और लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है वहीं ग्रामीणो ने बताया विधुत वितरण केन्द्र हर्रई तेजगढ़ के अतंर्गत ग्राम बीजाडोगरी मे घरेलू बिजली सप्लाई के लिए रखे है। बिजली सप्लाई महज एक ट्रांसफार्मर पर निर्भर है जिसकी वजह से आएं दिन बिजली आपूर्ति हर घंटे बाधित होती है। तीन महीने से बिजली सप्लाई ठंप है बिजली उपभोक्ता वोल्टेज घटता बढता ग्रामीण एवं बिजली उपभोक्ता के द्वारा बार बार विधुत केन्द्र हर्रई तेजगढ़ सुधार कार्य करने के लिए बोला गया। विधुत विभाग अधिकारियों कर्मचारियों ने कभी तक कोई सुधार नहीं कराया गया।

Related Articles

Back to top button