लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गया सलाखों के पीछे
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मामला थाना मझौली के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बूडरई का है जहां पर रिपोर्ट करता रामस्वरूप चौधरी पिता डबल चौधरी निवासी बूडरई मझौली द्वारा बताया गया है कि दिनांक 9 मार्च 2023 को शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच उसकी बेटी मंदिर के पास अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी तभी वहां पर गांव का ही जुगल राजपूत आया और बच्ची को इशारे से मंदिर के पीछे बुलाया बच्ची के जुगल से परिचित होने के कारण बुलाने पर चली गई तो जुगल उसे कसकर पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा लड़की को लगा की जुगल उसे गलत नियत से पकड़ा पीड़िता द्वारा चिल्लाने पर डबल चौधरी वहां आ गया जिसने छुड़ाया इसके बाद जुगल वहां से भाग गया लड़की के माता-पिता लड़की को साथ लेकर थाना मझौली पहुंचे जहां पर जुगल राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । जिस पर पुलिस ने भादवि की धारा 354, 354 का ताहि 78 पॉक्स एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।



