मध्य प्रदेश

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारस जैन ने मंडलों में पहुंचकर टटोली संगठन की नब्ज, दो दर्जन युवाओं ने ली सदस्यता

तीन माह बाद मंडल एवं जिला कार्यकारिणी के गठन की सुगबुगाहट तेज, उमरियापान और ढीमरखेड़ा में संगठनात्मक प्रवास के दौरान दिखा युवाओं का उत्साह
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान।  भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पारस जैन ने जिले में संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने की कवायद तेज कर दी है ।  करीब तीन माह बाद मंडल एवं जिला स्तर पर नई कार्यकारिणियों के गठन की चर्चाओं के बीच जिलाध्यक्ष ने बुधवार को बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के उमरियापान और ढीमरखेड़ा मंडलों का संगठनात्मक प्रवास किया ।  इस दौरान दोनों मंडलों में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया ।
दौरे की शुरुआत दोपहर 12 बजे उमरियापान मंडल से हुई ।  यहां युवा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पारस जैन का स्वागत कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की ।  इस दौरान करीब दो दर्जन युवाओं ने जिलाध्यक्ष के सानिध्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया। नए युवाओं के संगठन में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला ।
इसके बाद शाम 4 बजे जिलाध्यक्ष ढीमरखेड़ा मंडल पहुंचे ।  यहां भी युवा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया । संगठनात्मक बैठक के दौरान युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई ।
*नई कार्यकारिणी के गठन पर टिकी कार्यकर्ताओं की निगाहें*
पारस जैन का यह मंडल प्रवास आगामी संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।  करीब तीन माह से मंडल और जिला स्तर पर नई कार्यकारिणियों के गठन का इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं की निगाहें अब जिलाध्यक्ष के इन दौरों पर टिकी हुई हैं । मंडलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना और नए युवाओं को संगठन से जोड़ना आगामी कार्यकारिणी गठन की तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है ।
अब संगठन के कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि नई मंडल एवं जिला कार्यकारिणियों में किन सक्रिय और समर्पित युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ।  फिलहाल जिलाध्यक्ष के लगातार मंडल प्रवास से युवा मोर्चा में संगठन विस्तार और नई टीम के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है ।

Related Articles

Back to top button