लव जिहाद: नर्स की मौत पर बबाल, हिन्दू संगठनों ने दिया ज्ञापन
जलने पर अस्पताल में कराया था भर्ती, बाद में भोपाल में हो गई थी मौत
पिता का आरोप- नर्स बेटी को उसके पति आसिफ ने जलाकर मार डाला
रिपोर्टर : राकेश जैन
रायसेन । शहर के वार्ड 13 अशोक नगर में रहने वाली जिला अस्पताल में पदस्थ नर्स वर्षा मर्सकोले की मौत का मामला गरमाने लगा है वर्षा को 27 जून के दिन जली हुई हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां से भोपाल रेफर कर दिया गया वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी मामले को लव जिहाद की तरह बताया जा रहा है कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है वही कुछ हिंदू संगठनों ने कलेक्टर को घटनाक्रम से संबंधित ज्ञापन देकर पति आसिफ खान पर कार्यवाही की मांग की है। इस पर कलेक्टर अरविंद दुबे ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।
नर्स वर्षा ने शहर के आसिफ खान से शादी की थी वर्षा के पिता ने भी कोतवाली में शिकायत कर पति आसिफ पर बेटी को जलाने के आरोप लगाए हैं थाना प्रभारी मनोज सिंह ने जांच कर उचित कार्रवाई की बात की है
पुलिस से की गई शिकायत में पिता मानिकराव ने लिखा है कि मेरी पुत्री वर्षा मर्सकोले 28 वर्ष जिला चिकित्सालय में नर्स के पद पर विगत 4 साल से कार्यरत थी रायसेन निवासी आसिफ खान ने 2019 में ट्रेनिंग के समय मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर दोस्ती कर ली फिर डरा धमका कर शादी कर ली इसके बाद धर्म भी बदलवा दिया 2020 में बेटी के साथ आए दिन मारपीट और लड़ाई झगड़े करने लगा और उसका पूरा वेतन भी छीन लेता था बेटी ने मुझे कई बार बताया था इसको लेकर बेटी ने शहर के महिला थाने में मारपीट हो तलाक के लिए शिकायत की पिता मानिकराव ने आरोप लगाया कि आसिफ ने ही उसकी बेटी को जलाकर मार डाला इस दौरान आसिफ से संपर्क करने का प्रयास भी किया गया लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया ।



