प्रसिद्ध बड़ी मांई मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग के कार्यकर्ताओं ने की महाआरती
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l विश्व हिंदू परिषद प्रखंड बजरंग दल उमरियापान के कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थित प्राचीन बड़ीमाई में स्थित श्री हनुमान मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन हुआ l जिसमें बड़ी संख्या में विश्व हिंदू प्रखण्ड बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
गौरव तलब है कि विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा पहली बार इस तरह का आयोजन हुआ है l लोगों ने बताया कि पहली बार किसी दल ने बड़ी मांई मंदिर में महाआरती का आयोजन किया है l बड़ी मांई मंदिर समिति के सदस्यों ने कहा है कि ऐसा आयोजन लगातार करें l जिससे माता रानी की कृपा नगर एवं आसपास के गांवों में बनी रहे l विश्व हिन्दू परिषद प्रखण्ड बजरंग दल के उपाध्यक्ष शशांक त्रिपाठी, मंत्री अरविंद गुप्ता, प्रखंड संयोजक आशुतोष मिश्रा, संयोजक कान्हा सोनी, सहमंत्री पंकज तिवारी, गौरक्षा प्रमुख मंजू सोनी, विद्यार्थी प्रमुख हर्षित गुप्ता, सह विद्यार्थी प्रमुख गजराज ठाकुर, आशीष वैष्णव, पिंकू सोनी, ऋषभ ब्यौहार, सत्यम चौरसिया, सागर असाटी, भावेश सोनी, अंकित सोनी, सौरभ बर्मन, मोहित ठाकुर, आदि विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही



