मध्य प्रदेश

लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

सिलवानी | श्री नवदुर्गा उत्सव, दशहरा, देवी जागरण आदि त्यौहारों को शांति पूर्वक मनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण हेतु एवं असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति वाले तत्वों पर पैनी निगाहें रखी जा रही है।
पुलिस स्टाफ एवं पैरामिलिट्री फोर्सेस के साथ संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के संवेदनशील अति संवेदनशील कस्बा ग्रामीण अंचलों के आसपास के क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर एरिया डोमिनेशन कर शरारती तत्वों पर पेनी नजर रखी जा रही है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराए जा सके। इसी क्रम में बुधवार की शाम को सिलवानी नगर में एसडीओपी सिलवानी अनिल मौर्य, थाना प्रभारी डीपी सिंह एवं पुलिस थाना स्टाफ तथा पैरामिलिट्री फोर्स के बल के साथ संयुक्त रूप से थाना प्रांगण से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होकर बजरंग चौराहा समापन किया गया तथा आम जन को संपूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।

Related Articles

Back to top button