वन परिक्षेत्र अधिकारी की सतर्कता से वेशकीमती सागौन लट्ठौ से भरी तूफान कार जब्त

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। इन दिनों यहां के लकड़ी शातिर चोर वन माफिया अपनें नये नये तरीके अपनाकर वेश कीमती सागौन की लकडी की खुलेआम चोरी कर रहे हैं बुधवार की सुबह वन परिक्षेत्र के ग्राम पडरई में वन अधिकारियो को सूचना मिली कि एक फोर व्हीलर तूफान गाड़ी में वेश कीमती अवैध सागौन के बडे व मोटे मोटे लट्ठे भरे हुए है इसकी जानकारी के मिलते ही वन परिक्षेत्र गौरझामर की टीम सक्रिय हो गई और चोरी के लिए उपयोग मे लाई जा रही अवैध रूप से सागौन के लट्ठौ से भरी उक्त फोर व्हीलर कार को बडी मसक्कत से जब्त करके उसमें लगभग एक लाख रुपया कीमत की सागौन की लकड़ी जप्त करने मे उल्लेखनीय सफलता वन विभाग को हाथ लगी, इस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी वाहन छोड़कर मौके से भाग खडे हुए जिसकी तलाश की जा रही है। बुधवार की सुबह वन परिक्षेत्र अधिकारी को जानकारी मिली कि ग्राम पडरई में अवैध सागौन की तस्करी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस आधार पर उन्होंने वन मंडल अधिकारी दक्षिण सागर एवं वन मंडल अधिकारी देवरी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए ग्राम पडरई निवासी रामबाबू यादव के खेत पर वन अमले के साथ सघन कार्रवाई की गई जिसमें खेत में रखी एक फोर व्हीलर गाड़ी से वेश कीमती अवैध सागौन लकड़ी बरामद कि वन विभाग की छापे की जानकारी पाकर आरोपी मौके से भागने में कामयाब हुऐ जिसकी तलाश की जा रही है वन परिक्षेत्र अधिकारी की टीम द्वारा मौके पर जप्त की गई सागौन की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई गई है। सागौन चोरी के लिए लोग तरह तरह के उपाय अपनाते हैं सागौन चोर द्वारा लकड़ी की तस्करी के लिए फोर व्हीलर गाड़ी की पिछली सीट अलग कर उसे उसमें सागौन भर के ले जा सके वन विभाग द्वारा तस्करी के लिए प्रयुक्त किया जा रहे वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है आरोपी के विरुद्ध अन्य धाराओं में वन अपराध पंजीकृत कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी के अनुसार कार्यवाही में शामिल अधिकारी दीपांकर सिह एसएएफ राजकुमार चौधरी आरक्षक यशवंतसिंह, राहुल कुमार डिप्टी बृजमोहन तिवारी, संतोष दीक्षित, गोपाल राजपूत, वनरक्षक नीलेश अहिरवार, आशीष गुप्ता, निरंजन मरावी एवं कार्तिक खरे वाहन चालक मनोहर यादव, कमल किशोर यादव एवं श्याम अहिरवार शामिल थे । बता दे की अभी महज कुछ दिन पहले एक कार सागौन से भरी हुई चीमाढाना के पास से वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपांकर सिंह ने जब्त की थी, यह उनकी दूसरी सफलता है।



