वार्ड क्रमांक 2, 9,13 में लाटरी सिस्टम से निर्दलीय प्रत्याशियों को किया चुनाव चिन्ह आवंटन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। बुधवार को दोपहर 3 बजे अभ्यर्थियों, नेताओं का नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया हुई। नेताओं का जमावड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में दिनभर लगा रहा। मनमनोव्वल कर जैसे- तैसे निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वापस कराने के जोड़तोड़ में लगे रहे।इनमें जनपद पंचायत अध्यक्ष एस मुनियन, भूपेंद्र वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, रायसेन नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा, प्रभात चावला, प्रवक्ता जावेद अहमद खान, रूपेश तन्तवार राजनैतिक जोड़तोड़ कर निर्दलीय प्रत्याशियों के नाम वापस कराने में जुटे रहे।
यहां निर्दलीय अभ्यर्थियों के पर्ची से हुए फैसले….
जिन निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव चिन्ह आवंटन के लिए एक समान अपनी पसंद के हिसाब से फार्म में भरे थे। एक समान पाए जाने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे, आरओ रायसेन एसडीएम एलके खरे, डाइट प्रभारी एके सिंह की मौजूदगी में लाटरी सिस्टम के तहत पर्ची डालकर चयन किया गया।इनमें वार्ड 2, 9 और 13 अशोकनगर तजपुरा में यह प्रक्रिया पूरी की गई। वार्ड 2 की तस्वीर नाम वापसी के बाद साफ हो चुकी है। यहाँ अब असरीन जुबेर खान कांग्रेस, परवीन बी अमीन खान चक्की भाजपा के उम्मीदवार हैं।वहीं बसपा की फिरदौस जमा बबलू वाजिद खान टोपी माखनी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा रीना रविशंकर पप्पू यादव ने बीजेपी से फार्म जमा किया था। क्योंकि बीजेपी ने परवीन बी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। रिजबाना जुबेर खान और प्रीति महेश बटेर यादव के बीच लाटरी द्वारा पर्ची डालकर निर्णय लिया गया। इसमें रीना रविशंकर यादव निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह कैक, प्रीति महेश यादव को चुनाव चिन्ह कैंची, रिजबाना जुबेर खान को चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन एलाट किया गया। वार्ड 9 में नाम वापसी के बाद 6 प्रत्याशी चुनावी संग्राम में बचे हैं। कौशर जहां राजा खान कांग्रेस को चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा, नीति दीपक पण्ड्या भाजपा कमल फूल चुनाव चिन्ह मिला है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार योगिता राहुल परमार और भागवती निरंजन पप्पू कुशवाहा ने चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन मांगा था।इनके बीच लाटरी के जरिए पर्ची डालकर फैसला निकला।जिसमें योगिता राहुल परमार को सिलाई मशीन ,भागवती निरंजन कुशवाहा को चुनाव चिन्ह कैंची, श्रद्धा अंकुश चौरसिया को कैमरा, पुष्पा देवी रविशंकर राजू जोशी फुल्की को चुनाव चिन्ह कैक मिला है।
इसी तरह वार्ड 13 में भी निर्दलीय प्रत्याशी दर्शना कौशल शाक्या अरुण शेंडे के बीच लाटरी सिस्टम द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित हुए। जिसमें निर्दलीय दर्शना कौशल शाक्या को चुनाव चिन्ह सेवफल ,अरुण शेंडे को चुनाव चिन्ह कैमरा मिला है। इसमें वार्ड 13 से छोटू राय कांग्रेस हाथ का पंजा, सविता जमुना सेन भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार हैं। निर्दलीय उम्मीदवार दुर्गा प्रसाद सराठे को बरगद पेड़, रमा राजकुमार यादव को टेलीफोन, भानु प्रताप बबलू वर्मा को फलों से लदा नारियल का पेड़, अवधेश दीक्षित एडवोकेट निर्द. कैक चुनाव चिन्ह दिया गया है।



