मध्य प्रदेश

14 लोगों ने लिए नामंकन पत्र वापस, अब 15 वार्डो में 60 उम्मीदवार मैदान में

सिलवानी।  बुधवार को नगरीय चुनाव में नाम वापिसी के अंतिम तक 14 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापिस ले लिये। अव नगर परिषद के 15 वार्डों में 60 उम्मीदवार मैदान में बचे।
सिलवानी  नगर परिषद चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रही, दोनों ही पार्टी अपने बागी प्रत्याशियों को मनाने में लगे हुए थे। नाम वापिसी में 14 प्रत्याशियों ने अपने नामनिर्देशन पत्र  वापस ले लिए। नगर परिषद के 15 वार्डों  के 78 प्रत्याशियों ने अपने नामनिर्देशन पत्र जमा किये थे।  नामनिर्देशन पत्रो की संवीक्षा के दौरान 4 नामनिर्देशन पत्र निरस्त किये गए थे।नाम वापिसी के पूर्व 74 उम्मीदवार मैदान में थे । नाम वापिसी के दौरान 14 प्रत्याशियों ने अपने नामनिर्देशन पत्र  वापस ले लिए थे। अव नगर परिषद के 15 वार्डों में 60 उम्मीदवारो के बीच मुकाबला होगा ।

Related Articles

Back to top button