धार्मिक
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विशाल मटकी फोड़ का आयोजन, लब्ज वेल्फेयर ने की पूर्ण तैयारियाँ
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर सिहोरा जिले में भाद्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीहरि कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर जिले सहित नगर सिहोरा में भगवान कृष्ण के जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लब्ज वेल्फेयर के द्वारा अरुणाभघोष स्टेडियम में 7 सितम्बर गुरुवार को शाम 4 बजे से विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगीता का आयोजन किया गया है।
इस आयोजन में कई टीमें भाग ले रही हैं । वही जो भी क्षेतीय ग्वाल टीमें भाग लेना चाहती है वे आयोजक समिति से सम्पर्क कर अपना स्थान सुरक्षित कर सकतें हैं । इस आयोजित कार्यक्रम के दौरान लब्ज वेल्फेयर के नियम व निर्णय सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक ही रहेगा । नगर में होने वाली श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर आयोजक समिति ने श्रद्धालुओ को सादर आमंत्रित किया है ।

