कमरे में मिली 3 लाशें, मां और बच्चों का शव फंदे पर लटका मिला, मचा हड़कम्प

दमोह। प्रदेश के दमोह से बेहद दिलदहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक मां ने दो बच्चियों के साथ फांसी लगा ली। इस घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई।
मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की जटाशंकर कॉलोनी का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की जटाशंकर कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपनी मासूम दो बेटियों के साथ फांसी के फंदे में झूल गई। घटना जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मायके वालों का आरोप है कि दामाद उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था, जिससे उसने यह कदम उठाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस परिजनों का बयान ले रही है।




