मध्य प्रदेश

विधानसभा क्षेत्र का स्वागत द्वार हुआ क्षतिग्रस्त, आंधी में गिरा

रिपोर्टर ; शिवकुमार साहू
सिलवानी । राजमार्ग 15 सागर बरेली मार्ग पर सिंगपुर और बटेरा पर सिलवानी विधानसभा का स्वागत द्वार शुक्रवार को चली तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गिर गया। गनीमत यह रही कि स्वागत द्वार गिरने से किसी को कोई चोट नही लगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार राजमार्ग 15 सागर बरेली मार्ग पर सिंगपुर और बटेरा पर सिलवानी विधानसभा का सीमा पर पूर्व लोक निर्माण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने स्वागत द्वार लगवाया था। जो शुक्रवार की शाम को चली तेज आंधी में क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। ज्ञातव्य है कि इस मार्ग पर काफी वाहनों का आवागमन होता है गनीमत यह रही उस स्वागत द्वार गिरते समय कोई वाहन नही निकल रहा था जिससे कोई अनहोनी नही हो पाई। वही तेज हवा और आंधी में इस मार्ग पर कई बबूल के पेड़ भी गिर कर सड़क पर आ गए थे आवागमन प्रभावित हुआ और जिसे राहगीरों ने सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू किया।

Related Articles

Back to top button