मध्य प्रदेशहेल्थ

विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । स्वर्गीय श्री चंद्रकांत चौकसे जी की पुण्यतिथि पर लाइफ लाइन हॉस्पिटल गाडरवारा द्वारा बुधवार 11 मार्च को विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब द्वारा निशुल्क जांच की गई जिसमें हृदय शुगर बीपी एवं खून की जांच सम्मिलित रही वहीं नगर के युवाओं द्वारा ब्लड डोनेशन किया गया। ब्लड डोनेशन करने वालों में गजेंद्र चौकसे, सुशांत राय, आकाश, अमन अग्रवाल, शिवम अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने ब्लड दान किया । इस शिविर में डॉक्टर मनीष महोबिया एवं उनकी टीम का योगदान रहा। शिविर में जांच कर दवाई वितरित भी की गई।

Related Articles

Back to top button