मध्य प्रदेश
बिना वेतन के शिक्षकों की मनी होली, आज तक नहीं मिला वेतन

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज। ब्लॉक गैरतगंज के शिक्षा विभाग में कार्यरत सैकड़ों शिक्षकों को आज दिनांक तक वेतन नहीं मिल पाया है। इसके चलते इस वर्ष शिक्षकों को होली का त्योहार भी बिना वेतन के उधारी में मनाना पड़ा।
कुछ शिक्षकों ने बताया कि समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर होम लोन सहित अन्य लोन की किस्तें भी समय पर जमा नहीं हो पा रही हैं, जिससे बैंक की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
शिक्षकों का कहना है कि वेतन समय पर न मिलने से परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक स्तर पर वेतन जारी करने की जिम्मेदारी बीईओ की होती है। ऐसे में शिक्षकों ने जल्द से जल्द वेतन जारी करने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सके।



