विधानसभा में उठाया जिले में मेडिकल, इंजीयरिंग और शासकीय बीएड कालेज का मुद्दा

बड़वारा विधायक कर रहे लगातार कटनी जिले में उच्च शिक्षण संस्थान के लिए प्रयास
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l हाल ही में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने कटनी जिले में उच्च शिक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए सदन का ध्यान आकर्षित किया।
उल्लेखनीय है किया कटनी को जिला बने लगभग 20 वर्षो से अधिक समय हो गया है एवं जिले का विस्तार बहुत अधिक हो गया है लेकिन बिडम्बना है कि इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो यहां प्रौद्योगिकी न तो मेडिकल न तो बीएड जैसे विषयों के कॉलेज उपलब्ध है जिससे जिले के छात्रों को प्रदेश के अन्य जिलो में इन विषयो की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है । इस स्थिति में गरीब परिवारों के छात्र पर्याप्त टेलेंट होने के बावजूद उच्च शिक्षा से लगातार वंचित हो रहे है।बड़वारा विधायक ने इन विषयों को सदन में उठाया और उच्च शिक्षा मंत्री से मांग की कि कटनी जिले के साथ न्याय हो और उपेक्षा न की जाए।
फिलहाल विधायक जी के इस प्रयास का जिले के छात्रो द्वारा अभिनंदन और सराहना की जा रही है ।



