मध्य प्रदेश

विधान सभा आम निर्वाचन 2023 के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
रायसेन । विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे की अध्यक्षता में राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के संबंधित राजस्व अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर अरविन्द दुबे ने मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन कर रैंप, बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसे मतदान केंद्र जहां भवन क्षतिग्रस्त हो, ऐसे केंद्र जहां 1450 से अधिक मतदाता हैं एवं ऐसे मतदान केंद्र जो 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर है, उन सभी मतदान केंद्रों का परीक्षण करते हुए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के भी निर्देश दिए गए।
कलेक्टर अरविंद दुबे ने मतदान केंद्र से मतदाता के मतदाता सूची के संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची को पूर्ण रूप से शुद्ध करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों से चर्चा की और क्रिटिकल और वनरेवल मतदान केंद्रों की पहचान के संबंध में आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए निर्देशित भी किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शहवाल, जिला पंचायत सीईओ अंजू भदोरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी वृंदावन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही वीसी के माध्यम से विकासखंडो से राजस्व अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button