मध्य प्रदेश

विधायक ने किया मंदिर के स्वागत द्वारों का भूमिपूजन

सिलवानी । बुधवार को क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने नगर के गांधी चौराहा पर श्री राम मंदिर एवं मां विजयासन मंदिर का स्वागत द्वार एवं श्री महाकाली मंदिर काली चौक एवं मृगणनाथ धाम का स्वागत द्वार का श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा भूमिपूजन कराया गया।
ज्ञातव्य हो कि श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा मंदिरो के दो स्वागत द्वारो का निर्माण किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, महेश नामदेव, राजेन्द्र सोनी, नारायण सिंह यादव, राजीव सोनी रानू, मोनू मताम्बर, अशोक नामदेव सहित हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button