कृषिमध्य प्रदेशराजनीति

विधायक पटेल क्षेत्र की समस्याओं के निराकारण को लेकर विधानसभा में उठा रहे सवाल

रिपोर्टर : मधुर राय

बरेली । विगत दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश और जगह जगह ओलावृष्टि के कारण किसानों की दलहनी फसलें चना, मूंग के साथ ही गेहूं की फसलें भी बहुत प्रभावित हुई हैं और कई जगह ओलावृष्टि से फसले पूरी तरह से नष्ट भी हो गई है साथ ही वर्धमान समय में भी बारिश का मौसम लगातार जारी है इन सभी समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्र के किसानों को लेकर विधायक पटेल काफी चिंतित है। और लगातार क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में शासन के समक्ष ध्यानाकर्षण के माध्यम सवाल उठाते हैं। और पटेल ने 21 मार्च को भी किसानों से जुड़ा हुआ मुद्दा बड़ी जोर-शोर से उठाया और मांग की कि शासन द्वारा अभी तक ना कहीं सर्वे किया है ना राहत राशि मिल रही है किसानों को तुरंत राहत राशि वितरित किया जाना चाहिए सर्वे तो बाद में भी होता रहेगा क्योंकि किसान बहुत परेशान हैं उन्होंने कहा कि इससे भी पहले मेरे क्षेत्र का किसान खाद डीएपी यूरिया किल्लत के कारण भारी से परेशान रहा। शासन को झूठी घोषणाएं बंद करके प्रत्येक किसान के खेत जा जाकर राहत राशि वितरित करनी चाहिए। साथ ही विधायक पटेल ने आदिवासियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ भी सरकार को घेरा उन्होंने विधानसभा में कहा कि हमारी माताएं बहने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका जो प्रदर्शन कर रही हैं उनकी मांगों को की ओर भी ध्यान देकर शीघ्र निराकरण किया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश सरकार सिर्फ लगातार झूठी घोषणा कर रही हैं और महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है इस और शासन को ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button