मध्य प्रदेश
विधायक सहित जनपद अध्यक्ष ने अग्नि पीड़ितों को सहायता देने पहुंचे
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गत दिवस ग्राम करहोला में अज्ञात कारणों से लगी भीषण अग्नि कांड में 2 पशुओं सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। जिसमें प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता के लिए विधायक रामपाल सिंह एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने पहल करते हुए स्थल निरीक्षण के पश्चात हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को संबंधित पीड़ित व्यक्तियों की आर्थिक क्षति का आकलन कर तत्काल प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए ।
प्रभावित व्यक्तियों के साथ सरपंच जयहिंद गौर, डॉ. डीआर गौर, बब्लू लाल नाहर, सुखलाल विश्वकर्मा, रामभरत गौर, घनश्याम विश्वकर्मा, कमलेश कुमार, मदन लाल गौर, राजेश गौर, कांता सिंह गौर इत्यादि मौजूद थे।



