मुंआर के युवक का भारत सरकार की ओर से बांग्लादेश की राजधानी ढाका में दूतावास में चयन
सिलवानी। अंचल के ग्राम मुंआर के विनीत रघुवंशी का राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विदेश मंत्रालय नई दिल्ली में अधीन डेपुटेशन मिशन पर विदेश में भारत की ओर से अपनी सेवाएं देने भारतीय दूतावास बांग्लादेश की राजधानी ढाका में नियुक्त हुए है।
विनीत रघुवंशी ग्राम मुंआर के भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय शंकरसिंह रघुवंशी दद्दा के नाती है।
विनीत रघुवंशी पहले से ही देश भक्ति में एवं पूरा परिवार देश भक्ति के प्रति समर्पित परिवार रहा है। वर्ष 2001 में इनके परिवार पर दु:खों का पहाड़ आ गिरा था. जब इनके पिता स्व. बलवंत सिंह रघुवंशी का निधन हो गया था। विनीत के पिता पुलिस में अपनी सेवाएं देते हुए दुखद निधन हो गया था। ऐसे में परिवार की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। पर इनकी माता सरोज रघुवंशी द्वारा बड़े बुरे वक्त को और सीमित साधनों के साथ अपने 3 बच्चों को लालन पालन किया।
विनीत रघुवंशी ने बताया की मां की कड़ी मेहनत और दादा शंकरसिंह के कड़े प्रयासों आशीर्वाद से मैं इस स्तर पर चयनित होकर भारत की ओर से अपनी सेवाएं देने विदेशी जमीन पर देने जा रहा हूं।
विनीत रघुवंशी ने कहा कि प्रत्येक युवा को अपने कठिन समय में आपा नहीं खोना चाहिये, धैर्य रखते हुए कठिन परिश्रम करे सफलता जरूर मिलती है।



