अतिवृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद, पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने मुआवजा सर्वे की मांग को ज्ञापन दिया
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
तेंदुखेडा । जबेरा बिधानसभा क्षेत्र विगत दिनों भीषण बारिश बाढ़ से किसानों की क्षतिग्रस्त फसलें खराब मकान का मुआवजा देने की मांग को लेकर मंगलवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी तेंदूखेड़ा एवं तेजगढ़ के कार्यकर्ताओं सहित पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने तेंदुखेडा एसडीएम रावत सिंह को ज्ञापन सौंपा एवं पौड़ी जलाशय, गोरखा तालाब के फटने से किसानों की फसलें खराब हो गई है नदी एवं नालो में अधिक जल भराव से कई ग्रामो की फसलों खेतो में 2-3 फीट मिट्टी की सिल्ट जम चुकी है पूर्व विधायक ने कहा कि तेंदूखेड़ा ब्लाक के सैकड़ो ग्रामो की फसल खराब हो चुकी शासन प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द ही सर्वे कर किसानों को उचित मुआबजा दिया जाए नही दिया गया तो कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओ सहित बड़ा आंदोलन किया जाएगा साथ मे द्वारका सिंह, रघुनाथ यादव, उमेद सिंह सरपंच, संतोष पाल, सुरेंद्र सिंह, नीलेश यादव, दिलीप यादव, मुकेश अहिरवार, ऋषभ सिंघई, डेलन सिंह, अंशुल यादव, धनकुमार विश्वकर्मा, गौरव यादव, आशीष पाल, पुरन यादव, अनिल सिंह, राजकुमार सिंह आशीष साहू, दशरथ सिंह, भीकम केवट एवं समस्त कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रहे।



