मध्य प्रदेश

विश्व विकलांग दिवस का किया बहिष्कार, शासकीय योजनाओं से वंचित दिव्यांगों ने मनाया काला दिवस

उदासीन भ्रष्ट अधिकारियों ने छीने दिव्यांगो के अधिकार, आज भी समानता के अधिकार से कोसो दूर दिव्यांग-जागेश्वर सिंह
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह । विश्व विकलांग दिवस 3 दिसंबर के उपलक्ष में आज मूकबधिर विद्यालय तहसील ग्राउंड दमोह में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दमोह एवं बीआरसीसी दमोह के तत्वधान में विश्व विकलांग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिले के दिव्यांगों एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं के पदाधिकारी एवं संस्थाओं के बच्चों को कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं किया गया जो की जो की सामाजिक न्याय विभाग प्रभारी मुख्य लिपिक विकास श्रीवास्तव एवं विकलांग पुनर्वास केंद्र मुख्य अधिकारी संगीता मिश्रा की उदासीनता के कारण आज जिले के दिव्यांग विश्व विकलांग दिवस में सम्मिलित नही हो सके एवं ना ही संस्थाओं को किसी प्रकार की सूचना दी गई साथ ही विकलांग उत्थान समिति जिला अध्यक्ष जागेश्वर लोधी ने बताया कि लाखों रुपए के फर्जी बिल बनाकर विश्व विकलांग दिवस के कार्यक्रमों का उल्लेख किया जाता है, शासकीय राशि को भ्रष्टाचार निमित्त संक्षिप्त रूप में कर जिले के दिव्यांगों को शासकीय योजनाओं से वंचित किया जाता रहा है एवं दिव्यांगों के नाम पर कुछ भी नहीं है न समय पर उपकरण मिलते, न ही अन्य योजनाओं का लाभ आज कलेक्टर को आवेदन देकर इस संबंध में जानकारी दी गई है कि आगामी समय में इस प्रकार के कार्यक्रमों का सही तरीके से प्रचार प्रसार कर दिव्यांगों को सम्मिलित कर उनका उत्साह वर्धन कर शासकीय योजनाओं का सत प्रतिशत लाभ दिलाया जाए एवम लापरवाह कामजोर अधिकारियों के ऊपर कारवाई किया जाना न्याय हित में होगा, बिकलांग उत्थान समिति पदाधिकारियों ने काला दिवस मनाया।

Related Articles

Back to top button