व्यारमा नदी कनिया घाट स्टांप डेप गेट बंद ना होने व्यर्थ बह रहा है हजारों लीटर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह कलेक्टर के स्टांप डेमो के गेट तत्काल बंद कर दिए जाने संबंधी आदेश के बाद भी जबेरा ब्लांक व्यारमा नदी पर बने स्टांप डेमों में गेट बंद नहीं किए गए हैं। व्यारमा नदी में कनिया घाट पटी में बनें विशाल स्टांप डेप में गेटों से लगातार हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इस तरह पानी व्यर्थ बहता रहा तो निश्चित ही आने वाले समय में पानी ही नहीं बचेगा। दमोह शहर को होती है पेयजल सप्लाई बता दें कि व्यारमा नदी के जुझार घाट से दमोह नगर की पेयजल सप्लाई की जाती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में पानी न होने से यह व्यवस्था भी गड़बड़ा जाएगी। यहां के किसान खिलान सिंह दमन पटेल मान सिंह अशोक ने बताया इसी तरह पानी बर्बाद होता रहा तो रबी सीजन की फसलें के लिए सिंचाई नहीं हो पाएगी। और नदी का पूरा व्यर्थ में बहकर नदी खाली हो जाएगी आने वाले समय में पानी के संकट खड़ा हो जाएगा।



