धार्मिकमध्य प्रदेश
नरसिंह कुटी पचपेढ़ी में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन, 1 वर्ष तक निरंतर चलेगा रामायण का पाठ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । समीपी ग्राम पचपेढ़ी के प्राचीन नरसिंह मंदिर में निरंतर रूप से अंखड रामायण पाठ का आयोजन बनवारी दास जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। भक्तों की टोली बारी-बारी से रामायण का पाठन कर रही है जिसमें पचपेढ़ी, धौरेश्वर, पकरिया, बरौदा सहित आस-पास के गांवों से गणमान्य नागरिक उपस्थित हो रहे है।
स्मरण रहे कि उमरियापान के समीप पचपेढ़ी ग्राम में प्राचीन नरसिंह मंदिर है, भरभरा आश्रम के संत श्री श्री 1008 श्री बनवारी दास जी महाराज के सानिध्य में 1 वर्ष तक अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है जो निरंतर रूप से जारी है। समय-समय पर महाराजी श्री का आगमन नरसिंह कुटी होता रहता है। नरसिंह भगवान का यह स्थान काफी प्राचीन है जिस कारण से यह मंदिर क्षेत्र में आस्था का केन्द्र बिन्दु भी है।



