क्राइम

शादी के दूसरे हफ्ते ही नवविवाहिता मायके में बाथरूम के फंदे पर झूलते मिली

कारण अज्ञात, पुलिस ने लिया जाँच में
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोला का मामला है जहाँ पर एक नवविवाहिता युवती जिसका नाम रूबी पटेल उम्र लगभग 22 वर्ष अज्ञात कारणों के चलते उसने फासी लगा कर आत्महत्या कर ली । इसका विवाह 8 मई 2023 को कटंगी के पास छापरी गांव में हुआ था। मृतिका अपने मायके में अपनी पारिवारिक शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए अपने गृह ग्राम पोला आई हुई थी। इस घटना के ज्ञात हो कि 1 दिन पूर्व मृतिका के परिवार जनों पर गांव के लोगों के द्वारा घात लगाकर हमला किया गया था। जिसमें उसके परिवार के सदस्य घायल हुए थे जिन्हें इलाज के लिए मझौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। इस घटना में घायलों को ज्यादा चोटें लगने के कारण जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया था । इस घटना को मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 3:30 बजे की है उस समय मृतिका घर में अकेली थी घर के बाकी सदस्य पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर के बाजू में गए हुए थे। वहां से लौटकर उन्होंने देखा कि मृतिका बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली और मौत हो चुकी है। जैसे ही इस मामले की जानकारी मझौली पुलिस को लगी मझौली पुलिस मृतिका के गांव में पहुंची और मृतिका की बॉडी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाया गया जहां पर डॉक्टरों की उपस्थिति में उसको मृत घोषित कर दिया गया । इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया ।
इस संबध में एसडीओपी सिहोरा पारुल शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराकर मृतिका के शव को परिवार जनों को सुपुर्द कर दिया गया । प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button