शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में वीरभद्र दिवस मनाया गया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश की युवा नीति के निर्धारण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी हेतु महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे की अध्यक्षता में सक्रिय भागीदारी को लेकर महाविद्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई । जिसमें विद्यार्थियों सहित समस्त विद्यालय स्टॉप की उपस्थिति सराहनीय रही। महाविद्यालय में वीरभद दिवस मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को गुरु गोविंद सिंह के चारों बेटों के बारे में बताया गया की जिस प्रकार उन्होंने धार्मिक उत्पीड़न से सिख समुदाय के लोगों की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों को हंसते हंसते निछावर कर दिया। उनकी शहादत का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की शुरुआत में घोषणा कर दी थी की 26 दिसंबर को वीर भत दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय उमरिया पान के समस्त स्टॉप एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही ।



