खेल

सतना को हराकर 3 विकेट से पैराडाइस उमरिया ने जीता मैच

उमरियापान और कानपुर के बीच आज खेला जाएगा छटवां लीग मैच
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l उमरियापान के अँधेली बाग खेल मैदान में आयोजित सन्तोष ट्रॉफी का पांचवा लीग मैच गुरुवार को पैराडाइज उमरिया और डीसीए सतना के बीच खेला गया। सतना को 3 विकेट से उमरिया की टीम ने इस मैच को जीत लिया है। शुक्रवार को इस प्रतियोगिता का छठवां लीग मैच वायसीसी उमरियापान और कानपुर इलेवन के बीच खेला जाएगा । सतना की टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 158 रनों के स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैराडाइस उमरिया की टीम के खिलाड़ी अंतिम ओवर में  लक्ष्य पार करते हुए 3 विकेट से इस मैच को जीत लिया है। पैराडाइस उमरिया के खिलाड़ी लखन मैन ऑफ द मैच रहे।
इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, शिवकुमार चौरसिया, मोहनलाल चौरसिया, सतीश चौबे, ओमप्रकाश पटेल, आनंद मुकुंद मिश्रा, विराट पांडे, खेल विकास समिति के अध्यक्ष आशीष चौरसिया, कमलेश चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, राजेश ( पप्पू) चौरसिया, नंदू नामदेव, सुशील पटेल, मुन्ना पटेल, पत्रकार सतीश चौरसिया, अंकित झारिया, राजेन्द्र चौरसिया, संदीप चौरसिया, सोमू चौरसिया, मिकी, लकी, गोल्डी, प्रिंस सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button