शासकीय विवादित जमीन का मामला, जमीन पर बने कई मकान, डीपी से तार डालकर कर रहे उजाला लोगों ने घरों के पीछे बनाए अर्थ
कलेक्टर साहब जरा एक नजर इधर भी..
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । ट्रांसफार्मर से तार जोड़कर की जा रही बिजली चोरी। जहां घरों तक बिजली ले जाने के लिए ट्रांसफार्मर से महामाया चौक के ऊपर से बिजली का सिंगल तार निकाला गया है। तो वहीं घरों के पीछे अर्थ बनाए गए हैं। इससे ट्रांसफार्मर से करंट और घर के पीछे सरिया गाड़कर अर्थ बनाया गया है। इससे करंट फैलने का खतरा हरदम बना रहता है।
रायसेन शहर की शासकीय विवादित जमीन पर दर्जनों मकान बन गए हैं। इनमें रहने वाले लोग सीधे ही ट्रांसफार्मर से तार डालकर अपने घरों में उजाला कर रहे हैं। महामाया चौक में इसके लिए ट्रांसफार्मर से तार को सड़क पार करके निकाला गया है। फिर भी इस पर जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं देते हैं।
रातों रात सरकारी गोहे की जमीन पर तान दी ऊँची इमारतें….
कलेक्टर बंगले के पीछे साँईं बिहार कॉलोनी वार्ड 4 में सरकारी गोहे के रास्ते को लोगों ने हड़प लिया है। बताया जाता है कि यहां पर सरकारी गोहे की जमीन पर 3 से 4 मंजिला इमारतें तान दी है।जब तहसील एसडीएम कार्यालय रायसेन में लोगों ने शिकवा शिकायतें की तो राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों को शोकाज नोटिस थमाकर खामोश बैठ गए।नतीजा यह निकला कि अतिक्रमणकारियों के हौसले इस कदर बुलंद रहे कि उन्होंने सरकरी गोहे कि जमीन पर रातों रात बिल्डिंगों को बैखोफ हो तान दी है।
मामला शहर के महामाया चौक गंजबाजार बिजली पावर हाउस के सामने क्षेत्र का है। जहां पर लोगों ने दर्जनों मकान बना लिए हैं। लेकिन दस्तावेज न होने से बिजली कंपनी ने बिजली कनेक्शन नहीं दिए तो इन परिवारों ने शासकीय आवासों के पास रखे ट्रांसफार्मर से तार डाल कर सड़क पार निकाले और उन्हीं से घरों में उजाला किया जा रहा है। लेकिन इस चोरी जलाई जा रही बिजली पर न तो बिजली अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न हीं कर्मचारी। यह सब कुछ निर्माण शाखा नपा रायसेन में सालों से पदस्थ सब इंजीनियर पीके साहू उनकी टीम की मिलीभगत से चल रहा है। इनके रहमोकरम की बदौलत नपा परिषद भवन के नाक के सामने बनीं बगैर परमिशन पिछवाड़े सरकारी सड़क पर तीन मंजिला इमारत तन चुकी है। इसके अलावा मोटा लेनदेन करके महामाया चौक, रामलीला गेट के सामने दो व्यापारी किराना, रेडीमेड कपड़े कारोबार से जुड़े व्यापारियों से भी मोटा लाखों का लेनदेन कर कनिष्ठ यंत्री पीके साहू द्वारा बगैर अनुमति के ही रातों रात नजूल राजस्व की जगह पर दो और तीन मंजिला दुकानों का निर्माण करवा दिया गया है। यह सब कुछ जेबें भरने का खेल नपा सीएमओ सुधीर कुमार सिंह नपाध्यक्ष सविता जमना सेन के रहते हुए खेला जा रहा है।जिम्मेदार महाभारत के धृतराष्ट्र की तरह आंखों पर बांधकर जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। इतना ही नहीं पावर हाउस पाटनदेव के सामने सरकारी नाले के ऊपर एक दुकान और पीछे गोदाम का पक्का निर्माण कर लिया है। यह अवैध निर्माण कांठ सेमरा के पूर्व सरपंच दीवान सिंह बघेल द्वारा किया गया है। नपा के अफसरों एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर अवैध दुकान गोदाम निर्माण संभव हो गया।
नागरिकों ने कलेक्टर अरविंद दुबे से इन अवैध निर्माण कार्यों की टीम भेजकर उनको बुलडोजरों से तोड़े जाने का अनुरोध किया है।





