क्राइमधार्मिकमध्य प्रदेश

दमोह में भगवान शिवलिंग की प्राचीन मूर्ति को पत्थर से तोडा़, हिन्दू समाज आक्रोश, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह में शिव तोड़ने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तनाव बढ़ने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू पाया ।।उज्जैन के बाद मध्य प्रदेश के दमोह में शिवलिंग को खंडित करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने शिवलिंग को खंडित किया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना मिनलने पर मौके में आला अधिकारियों और पुलिस की पूरी टीम पहुंच गई। काफी हद तक तनाव बढ़ा, लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया।
प्राचीन शिव हनुमान मंदिर का मामला रविवार रात बिलवारी मुहल्ला इलाके का है। बिलवारी स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में एक मुस्लिम युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद लोगो मे आक्रोश फैल गया. जानकारी के मुताबिक, शमशेर उर्फ मोनू खान नाम का युवक मंदिर के बाहर घूम रहा था और हाथ में बड़ा पत्थर लिए था और उसने शिवलिंग पर पत्थर फेंका जिससे मूर्ती खंडित हो गई.
हिंदूवादी लोगों ने देखी वारदात
शमशेर उर्फ मोनू खान की इस वारदात को जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर से लौट रहे कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने देख लिया और शमशेर को पकड़ भी लिया, लेकिन वो उनकी गिरफ्त से भाग खड़ा हुआ देखते ही देखते बिलवारी मुहल्ले में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग जमा हों गए और इलाके में तनाव फैल गया । तनाव को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button