यातायात थाने के सामने यातायात पुलिस नहीं करवा पा रही नियमों कायदों का पालन
शहर में यातायात पुलिस की उदासीनता की वजह से बेपटरी हुआ यातायात
रायसेन। जिला मुख्यालय पर वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यही कारण है कि ट्रैफिक थाने के सामने से ही आवर लोड वाहन निकल रहे है। मंगलवार को एक ऑटो की छत पर बैठकर लोग सफर करते दिखाई दिए। ऐसे नजारे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना देखे जा सकते हैए लेकिन ट्रैफिक पुलिस नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।रायसेन शहर में 300 से अधिक ऑटो चालक है, जिनमें से कई ऑटो चालकों के पास ने तो फिटनेश प्रमाण पत्र है और न ही रजिस्ट्रेशन। जो शहर में अपनी मनमर्जी से ऑटो चलते दिखई देते है, जहां पर उनकी मर्जी होती हैए वह वहीं पर रुककर यात्रियों को उतरना और बैठना शुरु कर देते हैए जिससे हादसे का डर बना रहता है। ट्रैफिक पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती हैए जिससे सागर तिराहे से लेकर जिला अस्पताल अस्पताल तक दिन भर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। यातायात पुलिस के उदासीन रवैया की वजह से नगर की यातयात व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो गई है और शहर में एक तरफ अतिक्रमण तो दूसरी तरफ मनमाफिक पार्किंग हो जाने की वजह से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।



