उमरियापान मंडल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता, लगातार आठवीं बार 100% उपलब्धि

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान मंडल में रविवार को आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने एक बार फिर बड़ी सफलता प्राप्त की। मंडल के सभी 66 बूथों पर कार्यक्रम की अपलोडिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। लगातार आठवीं बार 100% सफलता हासिल कर मंडल ने संगठनात्मक मजबूती और सक्रियता का परिचय दिया।
उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने बताया कि यह सफलता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह तथा मन की बात प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष रवि खरे के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संभव हो सकी । उनके निर्देशन में मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, मंडल के समस्त पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के संयुक्त प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हो पाई।
मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता और सतत परिश्रम ही इस निरंतर सफलता का आधार है। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।



