मध्य प्रदेश

शिक्षाविद ठा.भूपति सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर शिष्य परिवार व क्षेत्रीय जनों ने दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । पाटन की धरा के गौरव सपूत, जाने माने साहित्यकार, राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षाविद स्व ठाकुर भूपति सिंह का उनकी 93 वें जन्म तिथि पर कृतज्ञ शिष्य परिवार व क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति में भावभरा पुण्य स्मरण किया गया। स्व ठाकुर साहब की हाई स्कूल प्रांगण स्थित मूर्ति के समक्ष पूर्व संकुल प्राचार्य विमल कुमार जैन एवम् वर्तमान संकुल प्राचार्य अनुज कुमार सेन की विशिष्ट उपस्थिति में वक्ताओं ने अपने संस्मरणों के माध्यम से ठाकुर साहब के प्रेरणादाई व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते हुए कृतज्ञ जनों के नेत्र सजल हो गये। इस अवसर पर राजाराम त्रिपाठी, कृष्णा प्रसाद वेहुरे, जुगल किशोर अग्रवाल, एन डी पटवा, सुरेंद्र सिंह, राजेश नायक, रामसेवक अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, शिवकुमार वाजपेई, विष्णु प्रसाद पटेल आदि के साथ ठाकुर साहब के अनुज रणधीर सिंह तथा सुपुत्र चंद्रशेखर सिंह शिष्य गण, गणमान्य जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button