क्राइम

स्कार्पियो की टक्कर से 40 वर्षीय संदीप पटेल की मौके पर मौत : मामला दर्ज

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर । माढोताल थाना क्षेत्र के स्वस्तिक अस्पताल के आगे स्कार्पियो चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाईक सवार को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया घटना बुधवार की रात 9 बजे के आस पास की बताई जा रही है।
माढोताल थाना प्रभारी रीना पांडेय से मिली जानकारी अनुसार स्वस्तिक अस्पताल के आगे स्कार्पियो एवं बाईक का एक्सीडेंट होने की सूचना पर पहुंची । पुलिस को राहगीरों ने बताया कि स्कार्पियो क्र एमपी 20 सीडी 1865 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पहले तो कुछ सब्जी के ठेलों वालों को टक्कर मारते हुए स्प्लेंडर बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे पाटन करमेता निवासी 40 वर्षीय संदीप पटेल पिता रामजी पटेल की मौके पर ही मृत्यु हो गई । पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Related Articles

Back to top button