धार्मिकपर्यावरणमध्य प्रदेशमनोरंजन

शेमफोर्ड स्कूल के बच्चो का दल ऐतिहासिक धरोहरो के भ्रमण पर रवाना

सिलवानी । नगर की अग्रणी शैक्षणिक संस्था शेमफोर्ड स्कूल के बच्चों को मंगलवार की सुबह ओरछाधाम और दतिया बस से रवाना किया गया। उन्हें इन स्थानों का पुरातत्व, धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व बताया जाकर भ्रमण कराया जावेगा।
भ्रमण के दौरान टीकमगढ़ जिले के ओरछाधाम में श्री रामराजा दरबार के दर्शन, दतिया में पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी माता के दर्शन के साथ सभी बच्चों को झांसी तथा ओरछा के किले के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे उन्हें किताबी शिक्षा के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहर और उनके इतिहास के बारे में जानकारी हो सके।

Related Articles

Back to top button